- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में प्रस्तावित चार नगर निगम धर्मशाला, पालमपुर, मंडी व सोलन के चुनाव पार्टी सिंबल (Party Symbol) पर होंगे। आज यहां सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) पार्टी सिंबल पर करवाने पर मुहर लग गई है। कैबिनेट मंजूरी के बाद अब आगे की औपचारिकताएं पूरीं की जाएंगी। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाने की चुनौती जयराम सरकार को दी थी। हालांकि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पहले ही नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाने के संकेत दे दिए थे। अब कैबिनेट में इसको लेकर मुहर लग गई है। नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर होंगे।
- Advertisement -