-
Advertisement
Himachal : एचआरटीसी ने 44 कंडक्टरों को दिया पदोन्नति का तोहफा, ये बने सब इंस्पेक्टर
Last Updated on February 27, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 44 कंडक्टरों को पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया है। एचआरटीसी (HRTC) ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर सब इस्पेक्टर पद (sub-inspectors Post) पर प्रमोट किया है। इस पदोन्नति के बाद उक्त सब इस्पेक्टर दो साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। जिसके बाद इन सब इस्पेक्टरों को स्थाई नियुक्ति स्थान दिया जाएगा। निगम प्रबधन ने कंडक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति के साथ ही इन कंडक्टरों के वेतन में भी वृद्धि होगी। इन्हें अब 10300-34800+3600 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः HRTC कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट, ये रहे सफल
यह 44 कंडक्टर हुए पदोन्नत
कंडक्टर से पदोन्नत हुए परिचालकों में सतपाल सिंह जो मौजूदा समय में पठानकोट में पोस्टिड है। इसके अलावा खेम राज मंडी, युवराज सुंदरनगर, कृष्णनकांत देहरा, राजकुमार देहरा, सुरेंद्र कुमार परमाणु, बलवीर सिंह नालागढ़, यशपाल धर्मशाला, कप्तान चंद परमाणु, ज्ञान चंद बिलासपुर, सौरवजीत सिंह लोकल यूनिट, अविनाश कुमार ऊना, चुरू सिंह लोकल यूनिट, दिनानाथ लोकल यूनिट, ललित कुमार पठानकोट, राकेश कुमार नाहन, प्रकाश चंद मंडी, राम चंद धर्मशाला, सुरेंद्र सिंह रामपुर, प्रताप चंद सरकाघाट, गोपाल चंद को लोकल यूनिट, किशोर चंद पठानकोट, मदन लाल रामपुर, गुरु चंद नाहन, महेंद्र सिंह परमाणु, अशोक कुमार कुल्लू, उपेंद्र सिंह पठानकोट, नरायण सिंह बैजनाथ, संजीव कुमार धर्मशाला, रनवीर सिंह रिकांगपिओ, देवी नंद ऊना, पूर्ण चंद रोहडू, दयाल सिंह सुंदरनगर, रूपलाल सुंदरनगर, बनारसी दास सुंदरनगर, रूपलाल मंडी, रमेश कुमार मंडी, रमेश चंद्र बैजनाथ, तेज राम परमाणु, किशोर चंद नाहन, अशोक कुमार नाहन, सेवक राम लोकल यूनिट, रत्तन लाल कुल्लू और प्रकाश चंद मंडी को पदोन्नति प्रदान की गई है।