-
Advertisement
कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर 10 को करेगी विधानसभा का घेराव
शिमला। कांग्रेस 26 फरवरी को विधानसभा के बाहर हुए प्रकरण को लेकर अब सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने वाली है। साथ ही बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी 10 मार्च को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। 5 मार्च को निलंबित विधायकों के समर्थन में जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ मीटिंग के बाद यह बात कही।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा प्रकरण: कांग्रेस विधायकों से दुर्व्यवहार और निलंबन पर सिरमौर में नारेबाजी
शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के साथ एक मीटिंग की, जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव और विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि इस समय प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है और सरकार द्वारा इस पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा आम लोगों के इन मुद्दों को लेकर आगामी 10 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा और विधानसभा से निलंबित कांग्रेस विधायकों के यदि सरकार निलंबन वापस नहीं लेती है तो 5 मार्च को प्रदेश के जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

