-
Advertisement
लाल जोड़े में संभाला स्टीयरिंग और साजन के साथ ससुराल को निकली दुल्हनिया
Last Updated on March 26, 2021 by
सदियों से हम देखते आ रहे हैं कि दूल्हा सजी धजी गाड़ी में बिठा कर अपनी दुल्हन को साथ ले जाते हैं, लेकिन अब जमाना बदल रहा है। क्या आप सोच सकते थे कि स्टीयरिंग थामे दुल्हनिया अपने साजन के साथ ससुराल जाएगी। आपक जवाब ना में ही होगा लेकिन ये सच है आज की लड़कियां नई उदहारण सेट कर रही हैं। ऐसा ही कुछ किया स्नेहा सिंघी ने। स्नेहा सिंघी ने इन प्रथाओं को तोड़ते हुए कार की स्टीयरिंग संभाली और अपने साजन सौगत उपाध्याय के साथ ससुराल के लिए निकल पड़ी। एक पारंपरिक लाल लहंगा पहने हुए दुल्हन की विदाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये विदाई कुछ अलग है। इसमें दुल्हन रो नहीं रही बल्कि कार ड्राइव करके अपने दूल्हे के साथ घर से हंसते हुए विदा हो रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का अनोखा स्टाइल : कोरोना के Pawri Cartoon से लोगों को कर रहे जागरूक
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें –
स्नेहा ने लाखों लड़कियों को बाहर जाने के लिए प्रेरित किया है, जो नियंत्रण करने का सपना देखती हैं, लेकिन अक्सर उन्हें दबा देती हैं, यह सोचकर कि लोग क्या कहेंगे। स्नेहा ने यह विश्वास दिलाया है कि लोगों का काम है कहना …। पेशे से स्नेहा शेफ हैं और कोलकाता में उनके कुछ कैफे भी चलते हैं। वो बताती हैं कि कुछ हफ्ते पहले अपने पति सौगत को उन्होंने इसके बारे में बताया था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वो उनके सपने का समर्थन करेंगे। स्नेहा ने सौगत से कहा कि मैं यह करूँगी तो उसने हँसते हुए कहा कि हाँ, निश्चित रूप से तुम कर सकती हो। विदाई वाले दिन वो कार में बैठने के लिए तैयार थीं, लेकिन सौगत ने उसे गाड़ी चलाने को कहा। उसने कहा बस बैठो और चलाओ। स्नेहा के इस कदम ने लड़कियों को काफी हिम्मत दी है शादी के बाद भी अपने सपनों की उड़ान भरने की।