-
Advertisement
Himachal : बारिश-बर्फबारी के बाद आग का तांडव, आंखों के सामने जल गया आशियाना
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में बारिश और बर्फबारी के बाद अब आग (Fire) ने कहर ढा दिया है। जिला की खराहल घाटी की चतानी पंचायत में आने वाले शिल्हा गांव में शनिवार सुबह ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस मकान (House) में 12 कमरे थे। इस आग्जनी में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट (Short circuit) बताया जा रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शिल्हा गांव में दो भाइयों हेमराज व धनी राम का 12 कमरों के मकान में सुबह 9 बजे के करीब आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: दौलतपुर में मोबाइल फोन की दुकान में लगी आग, मालिक को सुबह चला पता
परिवार के लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग भी पानी की बाल्टियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। वही अग्निशमन विभाग (Fire department) को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसकी रिपोर्ट (Report) तैयार कर प्रशासन को सौंप दी जाएगी। एसडीएम कुल्लू (SDM Kullu) डॉ अमित गुलेरिया ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन के द्वारा भी प्रभावित परिवार की मदद की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

