-
Advertisement
Himachal : युवक ने परिजनों से नशे के लिए मांगे पैसे, मना किया तो उठा लिया खौफनाक कदम
पांवटा साहिब। हिमाचल में नशा युवाओं को किस तरह से अपनी जकड़ में ले रहा है इसका ताजा उदाहरण सिरमौर (Sirmaur) जिला के पांवटा साहिब में देखने को मिला है। यहां नशे के आदी हो चुके एक युवक को जब नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो उसने अपनी बाजू की नसों को काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal : बालीवाल में महिला ने निगल लिया जहर, पीजीआई में गई जान
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में एक युवक स्मैक का आदी था। शनिवार शाम को इसके लिए उसने अपने परिजनों से पैसे मांगे, लेकिन परिजनों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। जिसके चलते युवक ने देर रात अपनी बाजू की कई नसों को तेजधार चीज से काट कर खुद को जख्मी कर लिया। जब युवक के हाथों से खून बहने लगा तो परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर आए जहां पर युवक का उपचार (Treatment) किया गया। उधरए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि देर शाम एक युवक ने खुद को जख्मी कर लिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

