-
Advertisement
पालमपुर में अनियंत्रित होकर पलटी HRTC की बस, बुजुर्ग महिला की गई जान
पालमपुर। जिला कांगड़ा के तहत पुलिस थाना भवारना में सोमवार सुबह एचआऱटीसी की बस( HRTC bus) हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत ( Death) हो गई जबकि चालक व चालक व परिचालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज ( Tanda Medical College)में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हादसा सुबह सात बजे हुआ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में हादसाः कसौली में कार गिरी खाई में, दो लोगों की कई जान

पुलिस थाना भवारना के तहत पड़ते काहनपट्ट में हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की बस आज सुबह साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।यह बस सदवां से पालमपुर के लिए साढ़े सात बजे निकली ही थी कि मात्र चार किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गई।
ये भी पढ़ेः नूरपुर कार-जिप्सी हादसा: पति-पत्नी के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली तीन चिताएं-

काहनपट्ट पंचायत के उपप्रधान विशाल चौधरी ने बताया कि हादसे का पता चलते ही गांव के सभी लोग इकठ्ठा हो गए।इसी बीच पुलिस (Police)को भी सूचित किया गया। बस में 10 सवारियां बैठी थी। सभी को चोटें आई हैं। लोगों ने घायलों को निजी वाहनों में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन गंभीर रूप से घायल हुई सदवां की करीब 60 वर्षीय रतो देवी की रास्ते में मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


