-
Advertisement
Himachal : तूड़ी लेने छत पर गया व्यक्ति पैर फिसलने से नीचे गिरा, गई जान
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में तूड़ी लेने छत पर गया व्यक्ति अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत मवा कोहलां में सामने आया है। मृतक की पहचान संदेश कुमार (55) पुत्र छज्जू राम निवासी मवा कोहलां के रूप में हुई है। पुलिस (Police) ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : खेतों में काम कर रहा था परिवार, पीछे दो मंजिला मकान जलकर हुए राख
मिली जानकारी के मुताबिक संदेश कुमार शनिवार सुबह टोकरी में पशुओं को तूड़ी लाने के लिए छत पर गया। वापस लौटते समय जैसे ही छत से नीचे उतरने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर टोकरी सहित जमीन पर आ गिरा। सिर के बल गिरने से संदेश कुमार बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में लेकर आए, लेकिन ड्यूटी (Duty) पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

