-
Advertisement
अब ये लड़ेंगे Corona की जंग, Video देखकर आप समझ जाएंगे किसे पुकारा गया
हमीरपुर। कोविड महामारी के दौरान पूर्व सैनिक भी स्वयं सेवक (Volunteers) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए आगे आ सकते है, इसके लिए निदेशक सैनिक कल्याण विभाग एवं DC हमीरपुर देब श्वेता बनिक (Dev Shweta Banik) ने प्रदेश के पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) कोरोना महामारी के दौर में लोगों को अपनी सेवा प्रदान करना चाहते है तो वह अपना पूर्ण ब्यौरा पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (Ex-Servicemen Welfare Department) की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा सकते है । बनिक ने बताया कि आपदा के समय में पूर्व सैनिक स्वेच्छा से अपनी सेवाएं तैयार कर सकते है उनका डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा ताकि आपदा के समय में इन पूर्व सैनिकों की सेवाएं ली जा सके। केंद्रीय सैनिक बोर्ड, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भूतपूर्व सैनिकों की सेवाएं स्वयंसेवक के रूप में लेने के निर्देश दिए गए हैं इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग ने प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी स्वेच्छा से मदद करने की उपलब्धता के बारें में जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़ें :- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 60 गुणा बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, लगेंगे 3 प्लांट
विभाग ने अपनी बेवसाईट पर एक फॉरमेट तैयार किया जिसमें भूतपर्व सैनिक अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं,ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके । पूर्व सैनिक कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के खिलाफ लड़ाई में स्वयं सेवक के रूप में सेवाएं देने के लिए अपना नाम विभिन्न कार्यों के लिए सैनिक कल्याण विभाग में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि कोई पूर्व सैनिक जिस कार्यक्षेत्र में निपुण हों, वे उसी कार्यक्षेत्र में सेवाएं देने के लिए अपना नाम दर्ज करवाएं। इस बारे में एक प्रपत्र (परफॉर्म) सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाईट www.swd.hp.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है। पूर्व सैनिक इस फॉर्म को भरकर विभाग के अधिकारिक ई-मेल [email protected] पर भेज सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


