-
Advertisement
एक लाख साल से नदी में था दफन दानव-दो दोस्तों ने जो किया सबने दांत तले अंगुली दबाई
Last Updated on May 6, 2021 by
एक लाख साल से नदी में दानव दफन था…..सुनकर चौक गए। सच बात है ये,इससे आगे भी सुनेंगे तो आप भी दांत तले अंगुली दबा लेंगे। अकसर लोगों ने डायनासोर के बारे में सुना होगा, लेकिन उसे देखा किसी ने नहीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं,जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी। ये वाक्य है उस जानवर का जिसके बारे में कहा जाता है कि ये विशालकाय जानवर कभी पृथ्वी पर रहता था। मैमथ नाम का विशालकाय जानवर हैं, जिनके हाथी की तरह दो दांत सामने की तरफ निकले होते थे। इस जानवर की हड्डियों के आधार पर इसकी तस्वीर बनाई गई। साथ ही इसके अलग-अलग साइज का भी दावा मिली हड्डियों के आधार पर किया जाता है। फ्लोरिडा (Florida) में नदी के अंदर से मैमथ (Mammoth) की 4 फीट की हड्डी ने हाहाकार मचा दिया। इतनी बड़ी हड्डी (Bones)सिर्फ उसकी एक टांग की बताई गई है।
यह भी पढ़ें:- यही है वो एकमात्र शख्स जिसकी अस्थियों को चांद पर दफनाया गया-आश्चर्य
कहा जाता है कि हेनरी सैडलर (Henry Sadler)नाम के शख्स ने फ्लोरिडा में अपने दोस्त ड्रेरेक डिमीटर (Derek Dimeter) के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान स्कूबा डाइविंग का फैसला किया। इसके लिए दोनों पीस नदी (Peace River) में गए। नदी में डाइव करने के दौरान उनकी नजर बालू के नीचे दफन काले रंग की चट्टान पर पड़ी, जब उन्होंने बालू को हटाया तो उन्हें वहां ये विशालकाय हड्डी मिली। उनके मुताबिक, ये हड्डी ज्यादा से ज्यादा 1 लाख साल और कम से कम 10 हजार साल से पानी में दफ़न हो सकती है। हड्डी के अलावा इन दोस्तों को विलुप्त हो चुकी शार्क के निशान भी मिले। याद रहे कि मैमथ एक विशालकाय जानवर (Giant Animal) कहलाया जाता है। कहा जाता है कि ये चौदह हजार साल पहले विलुप्त हो चुका है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये 13 फीट तक बड़े हो सकते हैं। क्योंकि,जिस मैमथ की हड्डी इन दोस्तों को मिली है उसकी एक टांग 4 फीट बड़ी है। मैमथ का वजन 10 टन तक हो सकता है। हालांकि,इन्हें विलुप्त हुए हजारों वर्ष हो गए,इसलिए इनके बारे में पुष्ट कुछ भी नहीं है।