-
Advertisement
कोरोनाकाल में एक बात की छोड़ दे चिंता-बस 127 रुपए का रोज कर ले जुगाड़
कोरोना (Corona) के इस दौर में आज हम आपको एक बात से बिल्कुल चिंता मुक्त कर देंगे। बस इसके लिए आपको रोजाना 127 रुपए का जुगाड़ करना होगा। बस फिर क्या है,आपकी सबसे बडी जिंदगी की चिंता से आप मुक्त हो जाएंगे। यानी आप समझ गए,आपको चिंता है अपनी लाडली की शादी (Marriage) के वक्त मोटी खर्च होने वाली रकम की। हम उसी रकम का बंदोबस्त कैसे करना है,आपको बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको एलआईसी (LIC) यानी जीवन बीमा निगम की पॉलिसी खरीदनी होगी। इस पॉलिसी को जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya) का कस्टमाइज्ड वर्जन कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: पेंशनर्स के मतलब की है ये रपट- Provisional Pension को लेकर आया बड़ा फैसला

एलआईसी की इस पॉलिसी की खास बात ये है कि इसमें फिक्स्ड इनकम के साथ पूंजी की सुरक्षा (Security of Capital with Fixed Income) की गारंटी मिलती है। इसमें रोज 127 रुपए जमा करने पर 27 लाख रुपए मिलते है। यह प्लान 25 साल के लिए है लेकिन आपको प्रीमियम केवल 22 साल तक ही भरना होता है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि बीच में ही बीमा धारक की मृत्यु हो जाने पर परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। वहीं बेटी को पॉलिसी के बचे वर्षों के दौरान हर साल 1 लाख रुपए मिलेगा। इस पॉलिसी लेने के लिए 30 साल की न्यूनतम उम्र होनी चाहिए और बेटी की उम्र एक वर्ष। बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी। यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम (Premium) की भी ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: घर बैठे ऐसे बनाएं वसीयत-खर्चा भी नाममात्र का लगेगा,एक क्लिक पर जाने
एलआईसी की इस पॉलिसी को लेने के बाद अगर बीमाधारक की बीच में एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाती है तो परिवार को पूरे 20 लाख रुपए एक साथ मिलेंगे। इस पॉलिसी पर न्यूनतम एक लाख रुपए का बीमा (Minimum Insurance) मिलता है जबकि अधिकतम की सीमा नहीं है। इस पॉलिसी में अगर खाताधारक लगातार 3 साल तक प्रीमियम का भुगतान करता है और अकाउंट एक्टिव है तो लोन भी लिया जा सकता है। पॉलिसी के तहत किसी को भी हर माह 3810 रुपए जमा करने होंगे। इस हिसाब से ही हर दिन 127 रुपए बनते हैं। हर माह ये राशि जमा करने पर 25 साल बाद 27 लाख रुपए मिलेंगे। तो हो जाइए चिंता मुक्त।
