-
Advertisement

बारिश में भीग रहे बेजुबान को बचाने के लिए बच्ची ने किया ये काम, देखें वीडियो
कुत्ते और मनुष्य की दोस्ती के कई किस्से व कहानियां सुनने को मिलती है। घरों में जो पालतु जानवर होते हैं वो बच्चों से हिलमिल जाते हैं और उनसे खेलते हैं। यानी कुल मिलाकर दोनों की दोस्ती पक्की होती है। यहां हम एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी समझदारी को देश सब उसकी तारीफ कर रहे हैं। जरा पहले आप ये वीडियो देखें। इसे आईएफएस सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन भी दी है- Kindness is doing little things for someone else because you canTwo hearts
यह भी पढ़ें: यह है देश का सबसे खतरनाक किला, जरा सी चूक से जा सकती है जान
Kindness is doing little things for someone else because you can💕 pic.twitter.com/Pkgeg9u1am
— Susanta Nanda (@susantananda3) May 3, 2021
यह भी पढ़ें: कार नहीं ये है Oxygen अस्पताल, Video देखकर आप भी बोलेंगे वाह उस्ताद
जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह इस बच्ची के काम की तारीफ किए बिना नहीं पाता। वीडियो में आप देख रहे हैं कि एक लड़की छाता लिए हुए हैं। इसी बीच वह बच्ची बारिश से भीग रहे कुत्ते को बचाने का प्रयास करती है। 12 सेकेंड का यह वीडियो जानवरों के लिए छोटी सी बच्ची के दिल में दया व करूणा की भावना को व्यक्त कर रहा है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बच्ची का काम भले ही आप को छोटा लगे पर इसका असर बड़ा है। कोरोना के इस दौर में हमें इससे यही सीख मिलती है कि अपने आसपास जो भी परेशान व जरूरतमंद दिखे उसकी जरूर सहायता करें क्योंकि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group