-
Advertisement
पेरेंट्स अपनी ही बेटी के लिए यहां तैयार करते हैं लव हट्स
Last Updated on July 15, 2022 by sintu kumar
हमारे समाज में लड़की अंधेरा होने से पहले घर नहीं आती थी तो लोग डरते थे। फिर लडकी देर-देर तक घर से बाहर रहने लगी तो लोग कहते कि आ जाएगी। अब हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे है, जिसे सुनकर पहले आपको विश्वास नहीं होगा, फिर पूरी बात जानने के बाद शायद आप उसे मानने लगेंगे। अब तो खैर इंडिया में भी लिव इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में कई लड़के-लड़कियां रहने लगे हैं। हालांकि, पहले इस पर ढेरों सवाल उठते थे, अब ये सामान्य सा होने लगा है।
यह भी पढ़ें:इंडिया में एक गांव ऐसा जहां “शादी” करना है बेहद मुश्किल काम-कारण है चौंका देने वाला
दुनिया में ऐसी भी जगह है, जहां पेरेंट्स अपनी ही बेटी (Daughter) के लिए लव हट्स तैयार करते हैं। बात कर रहे हैं, कंबोडिया (Cambodia)की, वहां एक ऐसी जगह है माता-पिता स्वयं अपनी बेटी के लिए लव हट्स (Love Huts) बनाते हैं। ताकि लडकी उसमें जाकर अपने पसंद के साथी के साथ समय व्यतीत कर सके। कंबोडिया के उत्तर पूर्वी भाग में क्रिउंग जनजाति (Kriyung Tribe)में एक ऐसी प्रथा बताई जाती है। कहते हैं कि पिता अपनी बेटी के लिए घर से दूर एक झोपड़ी तैयार करते हैं,जहां बेटी अपने पसंद के लड़के के साथ समय व्यतीत कर सके। जनजाति के लोग मानते हैं कि बेटी के बेहतर (Life Partner) लाइफ पार्टनर तलाश करने का यही सही तरीका है। वह ये भी मानते हैं कि लड़कियां दूसरे संग समय व्यतीत करने से ज्यादा सशक्त बनती हैं। ऐसा कंबोडिया में होता है।