-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/06/accident-2-1.jpg)
दो बाइकों की टक्कर में युवक की गई जान, पर्यटक वाहन पलटने से तीन पहुंचे अस्पताल
नाहन बिलासपुर। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला के पांवटा में दो बाइकों (Two Bikes)की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। वहीं बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक हरियाणा के पर्यटकों का वाहन (Tourist Vehicle) अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस हादसे में तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पेड़ पर चढ़ा बुजुर्ग नीचे गिरा, व्यक्ति ने खेत में निगला जहर; दोनों की गई जान
पहला मामला पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर हुआ है। यहां दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि राजबन का रहने वाला रवि पांडे अपनी बाइक पर पांवटा साहिब (Paonta sahib) की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरा युवक किशन कुमार भी अपनी बाइक पर विपरीत दिशा से आ रहा था। नारीवाला के नजदीक हाईवे के बीचोंबीच दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रवि पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कार हादसे में एक की गई जान, तीन घायल, नाहन में युवक ने की आत्महत्या
इसी तरह से सदर थाना बिलासपुर (Bilaspur) के एक मोड़ पीछे हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह गाड़ी मनाली (Manali) की ओर जा रही थी। गाड़ी में बैठे हरियाणा के तीन लोगों को काफी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी हरियाणा से मनाली की ओर जा रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे। हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास हुआ। यह गाड़ी बिलासपुर शहर के सदर थाना के पिछले तीखे मोड़ पर पलट गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, बिलासपुर डीएसपी राजकुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के कारणों का पूरा पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…