-
Advertisement
इस नदी में पानी ही नहीं सोना भी बहता है-अमीर बनने आते हैं लोग
Last Updated on June 13, 2021 by
एक ऐसी नदी जो सोना उगलती है, शायद आपने ना सुना हो, चलो आज हम आपको बताते हैं। लोग यहां आते हैं, अमीर बनने का सपना लेकर। बात हो रही है कनाडा की डॉसन सिटी की। डॉसन सिटी (Dawson City) दुनिया की उन्हीं जगहों में से एक है जो लगभग 100 वर्षों से घुमक्कड़ों को अपनी ओर खींच रही है। शायद इसलिए भी कि यहां अमीर होने का मौका मिल जाता है। डॉसन सिटी कनाडा (Canada) में दूरदराज का एक शहर है। इसकी आबादी बहुत कम है और ये क्लोनडाइक नदी (Klondike River)के किनारे बसा है। इसी नदी की तलहटी में सोना बिछा पड़ा है। वर्ष 1896 में जॉर्ज कार्मेक, डॉसन सिटी चार्ली और स्कूकम जिम मेसन ने सबसे पहले इस नदी में सोना (Gold) होने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: दुनिया की वो वीआईपी जेल,जहां एक कैदी पर खर्च होते हैं करोड़ों
वर्ष 1898 में इस शहर की आबादी सिर्फ 1500 थी जो कि रातों-.रात बढ़ कर तीस हजार हो गई। आज यहां की आबादी में खान में काम करने वाले, कुछ कलाकार और कुछ वो लोग हैं जो खुद को इस शहर का स्थायी नागरिक बताते हैं। शहर की हमेशा से ही एक अलग पहचान रही है। डॉसन सिटी, ओगिल्वी पहाड़ों (Ogilvy Mountains) से घिरा हुआ है जो करीब दो हजार किलोमीटर तक फैला हुआ है। ये पहाड़ इस इलाके को खूंखार जंगली जानवरों से बचाता है। यदि आप क्लॉडिंग हाई-वे से जाना चाहते हैं तो व्हाइटहॉर्स से यहां तक पहुंचने में करीब सात घंटे का समय लगेगा। हाईवे की लंबाई करीब 533 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें: यहां आलू के अंदर रहते हैं लोग-जानकर आप हो जाएंगे हैरान
बताया जाता है कि यूकॉन इलाका कनाडा का सबसे कम आबादी वाला इलाका है। इस इलाके की ज्यादातर आबादी वाइटहॉर्स ( (Whitehorse)में बसी है। वाइटहॉर्स अलास्का, ब्रिटिश कोलंबिया और नॉर्थ वेस्ट के इलाकों से सटा हुआ है। डॉसन सिटी तक पहुंचने में किसी को भी बहुत तरह के खूबसूरत कुदरती नजारे देखने को मिलते हैं। हर वर्ष बड़ी तादाद में लोग डॉसन सिटी घूमने आते हैं। कुछ यहां कुदरत के खूबसूरत और दिलकश नजारे देखने आते हैं, तो कुछ यहां अमीर बनने की चाह में आते हैं। यहां रहकर सोने की खोज करने वाले ये लोग मेहनत भी खूब करते हैं। क्योंकि,सोने की खोज करने वाले ये लोग कई दशकों से इसी काम में लगे है। अब वो कितने अमीर हुए,इस बात को तो वही जानते हैं।