-
Advertisement
Breaking: इंदु गोस्वामी बनी बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री
Last Updated on June 21, 2021 by saroj patrwal
राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को (BJP Mahila Morcha) बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री (General Secretary) बनाया गया है। इंदु वर्तमान में हिमाचल से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्री निवासन की ओर से जारी एक पत्र में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री, 7राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी की नियक्ति की गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की सहमति से @BJPMahilaMorcha के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। pic.twitter.com/YXJjLIuX2t
— BJP (@BJP4India) June 21, 2021
जिला कांगड़ा के बैजनाथ से ताल्लुक रखने वाली इंदु (Indu Goswami) धूमल शासनकाल में महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुए इंदु गोस्वामी ने विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट दिए जाने की पैरवी की थी और इसी की बदौलत बीजेपी ने 2017 विधानसभा चुनावों में 10% टिकट महिलाओं को दी थी। मार्च 2020 में इंदु गोस्वामी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं. पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इंदु गोस्वामी की इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदू गोस्वामी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव बनने पर हार्दिक बधाई।@InduGoswamiBJP
— Prem Kumar Dhumal (@DhumalHP) June 21, 2021