-
Advertisement
OTT नहीं थियेटर में ही रिलीज होगी भंसाली-आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
मुंबई। संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का इंतजार काफी समय से हो रहा है। कोरोना की वजह से फिल्म काफी लेट हो गई है और फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बाकी फिल्मों की तरह ही इसको भी ओटीटी (OTT) पर रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन मेकर्स ने इससे साफ इनकार कर दिया है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मेकर्स ने फैसला लिया है कि ये फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि थियेटर्स में ही रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दीपिका चिखलिया ने बदला रूप, फैंस बोले – मां आप कितनी प्यारी लग रही हैं
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी ऑडियंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि फिल्म में जिस तरह के सीन्स और इमोशन्स हैं उनको बड़े पर्दे पर ही देखा जाए। फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए संजय इंतजार करने के लिए तैयार हैं फिर चाहे इसमें कितना भी समय क्यों ना लग जाए।
गौर हो कि भंसाली की ये फिल्म मुंबई (Mumbai) की माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी पर आधारित है, जो पहले एक सेक्स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्ड डॉन बन गई। ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस फिल्म के पहले पोस्टर में आलिया का लुक काफी दमदार नजर आया था। इस फिल्म में गंगूबाई के जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है कि कैसे छोटी सी उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी और फिर कैसे वह अपने पति के ही हाथों कोठे पर जा बिठा दी गईं। इस किरदार पर संजय लीला भंसाली काफी अरसे से फिल्म बनाना चाह रहे थे। जब फिल्म तैयार हुई तो लॉकडाउन की वजह से पाबंदियां लग गईं। समय के साथ फैंस का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है।
