-
Advertisement
दीपिका चिखलिया ने बदला रूप, फैंस बोले – मां आप कितनी प्यारी लग रही हैं
Last Updated on July 10, 2021 by
मुंबई। रामानंद सागर का चर्चित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में सीता माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह है उनका नया लुक। दीपिका सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने पुराने फोटो तो शेयर करती ही हैं साथ ही लेटेस्ट फोटो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसी ही ताजी फोटोज दीपिका ने शेयर की हैं जिसमें उनका नया अवतार नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: शगुफ्ता अली का दर्द सुन रो पड़ी ‘डांस दीवाने’ की टीम, माधुरी ने दिए 5 लाख रुपए
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर ये फोटो शेयर की हैं। इनमें वह मॉर्डन लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि दीपिका ब्लैक कलर की लाइनिंग टीर्शट के साथ लाइट ब्लू कलर डेनिम शर्ट पहनी है। इस ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
दीपिका की ये फोटो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है और उनको सबका भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस कमेंट के जरिए उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने बड़ा ही प्यारा कमेंट करते हुए लिखा, ‘मां आप कितनी प्यारी लग रही हैं।’ काफी लोगों ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की। दीपिका जल्द ही सरोजिनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं। इतने समय बाद दीपिका को पर्दे पर देखना फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज होगा।