-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में तीन ने तोड़ा दम, 93 नए पॉजिटिव; 1191 रह गए एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 93 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही तीन लोगों की कोरोना के चलते जान गई है। प्रदेश में आज 100 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब भी हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा जिला से दो लोगों ने दम तोड़ा है। जिसमें एक 58 वर्षीय महिला और दूसरा 34 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं तीसरी मौत मंडी जिला में हुई है। यहां 62 वर्षीय महिला ने कोरोना (Corona) के चलते दम तोड़ा है। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के 2 लाख 03 हजार 962 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक लाख 99 हजार 270 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक 3483 लोगों की जान जा चुकी है। हिमाचल में मौजूदा समय में 1191 लोग कोरोना संक्रमित मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 5 की गई जान, 150 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

आज किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 93 केसों में शिमला से 22, मंडी से 22, चंबा से 18, कांगड़ा (Kangra) से 10, कुल्लू से 6, हमीरपुर से 4, बिलासपुर से 4, ऊना से 4 और सोलन से 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में चंबा से 42, बिलासपुर से 12, शिमला (Shimla) से 12, मंडी से 10, कांगड़ा से 6, ऊना से 6, सोलन से 4, लाहुल स्पीति से 3, हमीरपुर से 3 और कुल्लू जिला से दो कोरोना संक्रमित लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर से 14314 कोरोना सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिसमें से 88 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह से 13813 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 333 कोरोना सैंपल (Corona Sample) की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

