-
Advertisement
दिल्ली दौरे से लौटे जयराम, Modi को हिमाचल आने का दिया न्योता
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को हिमाचल आने का न्योता दिया। साथ ही अर्की, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर विधानसभा और मंडी लोकसभा उपचुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) और विकासात्मक योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश आकर कुछ प्रोजेक्ट्स जो बनकर तैयार हो गए हैं, उनका उद्घाटन करने का न्योता दिया गया। खासकर बल्क ड्रग पार्क के लिए आशीर्वाद के लिए कहा है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की जानकारियां हासिल कीं। धर्मशाला (Dharamshala) आदि में बारिश के हुई तबाही पर भी पीएम मोदी ने संवेदना प्रकट की हैं।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर उपचुनावः वन मंत्री के सामने मंच से लगाई गुहार- पठानकोट वाले को नहीं, लोकल को दो टिकट

कोविड (Covid) की दूसरी लहर के बाद हिमाचल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है, जिसको लेकर सरकार ने कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, इसकी जानकारी भी पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटक हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी है, इसलिए पर्यटकों (Tourist) की एंट्री को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है, लेकिन पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संबंधित प्रशासन और पीडब्ल्यूडी (PWD) को अलर्ट रहने के लिए कहा है। कहा गया है कि अगर बारिश के चलते सड़कें बंद होती हैं तो उन्हें जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश हो। पर्यटकों से आग्रह है कि बरसात के मौसम में नदी और पानी के करीब ना जाएं और सुरक्षित स्थान में रहें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


