-
Advertisement
शिमला के ननखड़ी में खाई में गिरी कार, दो बागवानों की गई जान
शिमला। हिमाचल में सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। जिला शिमला की रामपुर उपमंडल के ननखड़ी तहसील में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।कार में दो सेब बागवान सवार थे जिनका मौके पर मौत हो गई। दोनों की पहचान सतपाल ( 42 ) पुत्र मोहन लाल और नित्या नंद ( 38 वर्षीय) पुत्र केवल राम निवासी खडेला तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय कार सतपाल चला रहा था।
यह भी पढ़ें: Hamirpur: कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
बताया जा रहा है कि दोनों बागवान जब कार में सवार हो कर घर लौट रहे थे तो रास्ते में खरेला के पास आल्टो कार (एचपी 06 बी-3071) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर लगभग 100 मीटर गहरे पंजा नाले में जा गिरी। लोगों को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने ननखड़ी पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार में सवार दोनों लोगों को मौत हो गई थी। बारिश के बीच शवों को नाले से निकालने में पुलिस दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

