-
Advertisement
हिमाचल में तबाही की बारिशः 14 की गई जान -कई लापता, 387 सड़कें बंद
Last Updated on July 28, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने पिछले 24 घंटों में अपना रौद्र रूप दिखाया है। प्रदेश भर में शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहां पर आसमान से बारिश बन बरसी आफत से नुकसान ना हुआ हो। मानसून की बारिश कई लोगों की जान ले गई साथ ही कई लोगों को बेघर भी कर दिया। प्रदेश भर की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान 14 की मौत हुई है। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता है। भारी बारिश ने सबसे अधिक नुकसान लाहुल-स्पीति के उदयपुर में पहुंचाया है। यहां पर अचानक बाढ़ ने दर्ज़न लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 4 लोग कुल्लू में बह गए है।
यह भी पढ़ें: दहशत में हिमाचल: लाहुल में आई बाढ़ में अब तक सात शव बरामद; रेस्क्यू आपरेशन जारी
मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि प्रदेश में बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। अभी तक प्रदेश की 387 सड़कें बंद है। सबसे ज़्यादा 70 सड़कें जिला कुल्लू में बंद है। लेकिन राष्ट्रीय उच्च मार्गों को खोल दिया गया है। 175 जगह पानी की सप्लाई ठप हो गई है। 345 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए है, जिससे कई जगह पर बिजली गुल है। बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल में 10 घर पूरी तरह ढह गए है जबकि 31 घरों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बारिश से लैंड स्लाइड हुए, पेड़ गिरे, घर ढहे, दर्जनों गाड़ियां बह गई है। अगले दो दिनों तक हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि उसके बाद भी येलो अलर्ट की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group