-
Advertisement
पहाड़ी से गिरी चट्टान और कार हुई चकनाचूर, चार पर्यटक थे सवार
Last Updated on July 30, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में मौसम जानलेवा हो गया है। जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं। पहाड़ से गिर रहे मलबे ने कई रास्ते बंद हो गए हैं। इतनी ही नहीं इस पहाड़ी प्रदेश में पहाड़ों से पत्थर बरस रहे हैं, इससे कई लोग जान गवां चुके हैं। आज सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ तारा देवी-शोधी के बीच सोनू बंगला के पास एक टोयोटा कोरोला कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरा। पत्थर गिरने के बाद गाड़ी चकनाचूर हो गई। इस में चार लोग सवार थे, इन लोगों को चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : भूस्खलन से एनएच 707 हुआ बंद, पांवटा से हाटकोटी जाने वाले इस वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार एक कार ( DL4CNE 3032) शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। अचानक तारा देवी-शोधी के बीच सोनू बंगला के पास पहाड़ी से चट्टान सीधे कार पर गिर गई। कार में चार लोग सवार थे जिनको चोटें पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलुस ने इनको कार से निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से शोधी अस्पताल ले जाया गया। जाहिर है पिछले दिनों जिला किन्नौर में बटसेरी के पास भी पहाड़ से पत्थर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। बरसात के मौसम में आते- जाते समय ऐहतियात बरतने की सक्त जरूरत है।