-
Advertisement
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर संघ का हल्ला बोल, कहा- ‘भीख नहीं, हक दो’
Last Updated on August 4, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। जयराम सरकार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ कांग्रेस (Congress) सदन में सरकार को घेरने में जुटी हुई है। तो वहीं, दूसरी तरफ कई संगठन भी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा (Assembly) का घेराव कर रहे हैं। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर संघ (HRTC PensionersUnion) ने विधानसभा के बाहर जमकर हल्ला बोला।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में प्रश्नकालः हिमाचल में एनपीएस कर्मचारियों को राहत देगी जयराम सरकार
पांच महीनों से नहीं मिली है पेंशन
निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार से बकाया पेंशन देने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 5 महीनों से पेंशन नहीं मिला है। इसके अलावा निगम की ओर से इन रिटायर्ड कर्मचारियों के फंड भी लंबित हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर बिफरते हुए कहा कि उन्हें भीख नहीं चाहिए, बल्कि वे अपना हक मांग रहे हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों ने बताया कि पेशन नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी मुसिबतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी विभागों के रिटायर्ड कर्मचारियों को समय पर पेंशन दी जा रही है, लेकिन निगम के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
‘सरकार का ध्यान सिर्फ बस खरीदने पर’
हिमाचल पथ परिवहन रिटायर्ड पेंशनर संघ शिमला इकाई के उप प्रधान जय किशन शर्मा ने प्रदेश सरकार पर एचआरटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान बस खरीदने पर है, एचआरटीसी के लिए अपना जीवन देने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों पर नहीं। पेंशनर संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो आने वाले दिनों में रिटायर्ड कर्मचारी सचिवालय का घेराव करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group