-
Advertisement
हिमाचल: जमीनी विवाद में खूनी झड़प के बाद चली गोली, एक पीजीआई रेफर
Last Updated on August 6, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में जमीनी विवाद में हुई खूनी वारदात के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया है। घटना उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत के त्याई गांव में हुई है। घायल (Injured) की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी त्याई के रूप में की गई है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इसी गांव के व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें: मां की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया बेटे की हत्या का आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार त्याई गांव में शुक्रवार दोपहर बाद जमीनी विवाद (Land Distput) को हल करने के लिए पैमाइश के लिए अधिकारियों को बुलाया गया था। विवादित जमीन में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद खूनी वारदात से इसका अंजाम गोलीकांड में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के सुरजीत कुमार पर गोली दाग दी। हालांकि सुरजीत कुमार के चेहरे, आंख और सिर पर गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरजीत कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन क्षेत्रीय हॉस्पिटल ऊना (Una Hospital) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फौरन पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोली चलाने वाले आरोपी को जल्द धर दबोचा जाएगा।