-
Advertisement
हिमाचल को तीसरी लहर से बचाएगा कौन, नर्सें गईं हड़ताल पर
सोलन। कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) का खतरा मंडरा रहा है। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने भी आगामी खतरे को भांपते हुए बंदिशे लगानी शुरू कर दी है, लेकिन जिनके ऊपर सरकार ने प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। वे ही जयराम सरकार (Jairam Government) से नाराज हो गए हैं। यही नहीं वे खफा होकर हड़ताल पर चले हैं। मामला हिमाचल के सोलन जिले के नर्सों का है। जहां नर्सें (Nurses) सरकार से नाराज होकर हड़ताल (Strike) पर चली गईं हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज कोरोना के 374 नए मामले, चंबा आज भी टॉप पर

समय पर वेतन नहीं मिलने से नर्सें नाराज
दरअसल, सोलन में मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल है। वहां तैनात 60 नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण जिले की वैक्सीनेश ड्राइव भी प्रभावित हुई है। वहीं, उन्होंने हिमाचल सरकार को चेतावनी दी है कि मांगे नहीं पूरी होने तक वे सभी हड़ताल पर रहेंगी। गौरतलब है कि जयराम सरकार कोविड ड्यूटी में लगे स्टाफ को कोरोना वॉरियर कहती है, लेकिन सोलन में इन कोरोना वॉरियर का अपमान किया जा रहा है। कोरोना के इलाज में लगी इन नर्सों का आरोप है कि इन्हें ना तो समय पर वेतन मिलता है और ना ही किसी तरह का इंसेंटिव दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब वे अपना हक मांगते है तो काम से निकालने की धमकी दी जाती है। साथ ही कानूनी कार्रवाई की बात भी कही जाती है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ज्वाइनिंग लेटर तक नहीं दिया गया है। वहीं, मामले पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


