-
Advertisement
हिमाचल आ रही वोल्वो बस से पकड़ी हेरोइन, दो आरोपी धरे
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंडी पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने लगातार चिट्टा माफिया पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ताजा मामले में मंडी (Mandi) जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIU)) को चिट्टा माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में पुलिस टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर (Sundernagar) के पुंघ में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 37.89 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर कार हुई हादसे का शिकार, उड़ते हुए घर पर जा गिरी
जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के पुंघ में नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान जब दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस (volvo Bus) को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार मंडी जिला के बल्ह उपमण्डल के गांव लोहरा के 28 वर्षीय मनीष कुमार और बल्ह के ही ढाबन के गांव डडोह निवासी 35 वर्षीय युवक मुहम्मद नजीम के बैग की चेकिंग में 37.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मंडी जिला पुलिस की एसआईयू यूनिट ने दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर के हवाले कर दिया है। मामले पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि जिला मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक मामलें में दो युवकों से 37.89 ग्राम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

