-
Advertisement
हिमाचल में गरजे बादल, यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी; जाने कब तक सताएगा मौसम
शिमला। हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शनिवार से प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 से 23 अगस्त तक के लिए चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
वहीं, हिमाचल के आसमानों में 25 अगस्त तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। आज यानी गुरुवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के बुधवार को जारी किए गए बुलेटिन में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार सुबह जारी हुए बुलेटिन में येलो अलर्ट 21 से 23 अगस्त तक के लिए बताया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों में ओरेंज व येलो अलर्ट जारी
वहीं, हिमाचल में सप्ताहांत में 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस एक सप्ताह के दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि इस अवधि में 62.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। बता दें कि इस साल मानसून के दौरान हिमाचल में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्से जिनमें कांगड़ा, मंडी , हमीरपुर और शिमला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

