-
Advertisement
HP Weather: हिमाचल में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल इन जिलों में आफत की बारिश
Last Updated on July 16, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Department Shimla) ने 18 से 20 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। शनिवार 17 जुलाई को प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार, सोमवार व मंगलवार को इन जिलों के लिए भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भूस्खलन (Landslide) के कारण नुकसान की भी आशंका जताई है। प्रदेश में 22 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊना जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला (Shimla) व आसपास भागों में बादल छाए रहे। हल्की धूप भी खिली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल को गहरे जख्म देने के बाद भी शांत होने के मुड में नहीं मौसम, येलो अलर्ट जारी
बता दें कि हिमाचल में इस मानसून (Monsoon) के दौरान अभी तक 203.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से छह मिलीमीटर कम दर्ज की गई है। हालांकि बीते सप्ताह प्रदेश में सामान्य से 54 फीसदी अधिक वर्षा (Rain) दर्ज की गई है। प्रदेश में अभी भी 37 सड़कें व 31 पेयजल योजनाएं भूस्खलन के कारण बंद हैं। इनमें कुल्लू में 20, मंडी में आठ, सिरमौर में सात, किन्नौर व लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क (Road) बंद है। जबकि चंबा में 23 और लाहुल स्पीति में आठ पेयजल योजनाएं (Drinking Water Schemes) बंद हैं। इन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, हमीरपुर 33.2, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 33.0, भुंतर 33.2, कांगड़ा 31.3, चंबा 31.3, सोलन 30.0, नाहन 30.3, धर्मशाला 29.4, केलांग 26.1, कल्पा 24.6 और शिमला (Shimla) में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह से शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.3, कल्पा 14.0, धर्मशाला 19.8, ऊना 27.2, नाहन 24.4, केलांग 12.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.6, मनाली 17.2, कांगड़ा 24.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.4, चंबा 22.3, डलहौजी 17.0 और कुफरी में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…