-
Advertisement
कुदरत का कहर जारी: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी लैंडस्लाइड, एक की मौत
Last Updated on August 27, 2021 by IANS
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आए दिन लैंडस्लाइड (Landslide) की घटनाएं हो रही है। एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली एनएच को बंद कर दिया गया। वहीं, लैंडस्लाइड की घटना चंबा जिले से भी सामने आई है। चंबा में लैंडस्लाइड के कारण 5 सड़कें बाधित हो गई हैं। इधर, कुल्लू-मंडी मुख्य मार्ग बाधित होने के चलते बाया कटोला मार्ग पर भी भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश के चलते मंडी में भारी लैंडस्लाइड, भरभरा कर गिरा भवन
एक व्यक्ति की मौत
चंबा जिले के तुन्नूहट्टी-ककीरा मार्ग पर देररात भारी बारिश नाले में बढ़े जलस्तर की वजह से एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान लड़ेरा निवासी जीतो राम के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहु्ंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सड़कें क्षतिग्रस्त
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मंडी जिले में भारी बारिश के चलते मनाली एनएच बाधित हुई थी। सात मील के पास सुबह साढ़े पांच बजे लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया था। इसे करीब 11 बजे बहाल किया गया। दोपहर 12 बजे फिर से हाईवे बंद हो गया।
इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त भी हुई है। भूस्खलन होने के बाद इसे करीब एक बजे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया कटौला-बजौरा के रास्ते भेजा।
नैना देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड
वहीं, लैंडस्लाइड की घटना बिलासपुर से भी सामने आई है। बिलासपुर के भाखड़ा डैम के पास पुलिस बैरियर के नजदीक पहाड़ी गिरने से भाखड़ा डैम श्री नैना देवी मार्ग पर यातायात बंद हो गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…