-
Advertisement
मुकेश के खुले पत्र पर बोले मंत्री वीरेंद्र कंवर,’राजनीतिक ड्रामा करते हैं नेता प्रतिपक्ष’
ऊना। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर (Agriculture Minister Virendra Kanwar) ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of opposition Mukesh Agnihotri) पर हमला बोला है। वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस नेता (Congress Leader) के खुले पत्र पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री हर दिन पॉलिटिकल ड्रामा (Political Drama) करते हैं। वे राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को खुद उनकी पार्टी के अन्य नेता भी गंभीरता से नहीं लेते हैं।
यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल की जनता के लिए लिखा खुला पत्र
पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय बजार पर निर्भर
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ जुड़ी हैं। खुद कांग्रेस के कार्यकाल में भी यही होता आया है। अब बीजेपी के शासनकाल में हो रहा है। कृषि मंत्री ने माना कि मंहगाई कहीं ना कहीं एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन महंगाई इतना भी बड़ा मुद्दा नहीं है। जितना बड़ा मुकेश अग्निहोत्री इसे दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी ड्रामे का एक हिस्सा
मुकेश अग्निहोत्री के हर दिन के ड्रामे में कुछ ना कुछ नया होता है। यह भी अब उनके एक ड्रामे का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री यूपीए सरकार के कार्यकाल को भी नजर मार कर देखें। जब महंगाई चरम पर जा पहुंची थी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय प्याज और आलू के दाम ही डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो की दर पर जा पहुंचे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस कोई भी ड्रामा कर ले, लेकिन उनका एक भी ड्रामा सत्ता की तरफ लेकर नहीं जा सकता है।
बता दें कि बीते रोज नेता प्रतिपक्ष ने जनता के नाम खला पत्र लिखा था। जिसमें मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा कि महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है और बीजेपी सत्ता के नशे में मस्त है। महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

