-
Advertisement
हिमाचलः चरस तस्करी के लिए आगे चला रखा था पायलट वाहन फिर भी पकड़े गए… पढ़े कैसे
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है।आए दिन लोग नशे से सामान के साथ पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामले में सदर पुलिस थाना के तहत गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बागी सुंगल के पास एक पिकअप गाड़ी से चार किलो, 682 ग्राम चरस तथा करीब चार लाख 29 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों जिला मंडी के रहने वाले हैं। जो बड़ी ही चालाकी से चरस को हिमाचल से दूसरे राज्य में जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ से इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें:नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे
सदर पुलिस थाना की टीम ने प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में सुंगल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। जब गाड़ी की चैकिंग की गई, तो उसमें से चार किलो, 682 ग्राम चरस और चार लाख, 29 हजार, 500 रुपये की नकदी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह नशा तश्कर एक पिकअप में नशे की खेप ले जा रहे थे जबकि एक टैक्सी नंबर गाड़ी पिकअप से आगे थी। जो पुलिस नाके को लेकर हर गतिविधि की जानकारी पिकअप गाड़ी में सवार तस्करों को देती थी। लेकिन, बिलासपुर सदर पुलिस ने इनके इस प्लॉन की धज्जियां उड़ा दी। पुलिस ने मामले को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वाटर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से ला रहे थे और कहां ले जो रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


