-
Advertisement
अटकलों के बीच आखिरकार कैमरे के सामने ये बोल गए सीएम जयराम
नई दिल्ली। महज एक दिन के अंतराल के बाद सीएम जयराम ठाकुर शिमला से दिल्ली वापस क्या आए कि प्रदेश में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। जितने मुंह उतनी बातें…जब बात बढ़ने लगी तो सीएम जयराम भी सियासी बमबाजी का जवाब देने के लिए वह आगे आए। कैमरे के सामने जयराम ठाकुर ने कहा कि वह संगठन के काम से आए हैं। उनके यहां आने की और कोई वजह नहीं है। बता दें कि सीएम जयराम को दोबारा दिल्ली तलब किए जाने पर सियासी बाजार गर्म हो गया था। कांग्रेस रातों-रात हिमाचल में सीएम फेसबदलने की बात कह रही थी।
यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में भी रातों-रात बदल सकता है CM चेहरा, बताई वजह
मीडिया में अटकलों के बाजार गर्म होने पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने चुटकी ली है। सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तंज कसा। जयराम ठाकुर बोले …. अच्छा है। आप हमारी खबर रखते हैं, हम कब आ रहे हैं, कब जा रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी आपके पास होती है। वहीं, उन्होंने दोबारा दिल्ली तलब किए जाने पर भी अपनी बात रखी।
इसबार संगठन के काम से आया हूं
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वे पिछली बार जब वे दिल्ली आए थे। तब वे महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल आने की औपचारिक न्यौता देने के लिए आए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिछले दौरे के बारे में कहा सरकारी कामकाज भी निपटाना था। इस सिलसिले में वे उड्डयन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और पीएम मोदी से मिले थे, लेकिन इस बार उनका दिल्ली आगमन संगठन के कामकाज के चलते हुआ है। जयराम ठाकुर बोले कि संगठन की यह बैठक बहुत पहले से निर्धारित थी। इस बैठक में भाग लेने के बाद वे कल शिमला वापस होंगे और गुरुवार को राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे।
कांग्रेस कर रही हमला
सूत्रों के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर और जेपी नड्डा हिमाचल में होने वाले मंडी लोकसभा सहित तीन विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जल्दी चुनाव करवाने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, सियासी गलियारों में गुजरात में फेबदल के दिल्ली की निगाहें भी हिमचाल की ओर टिक गई थी। कांग्रेस भी दूल्हा बदलने की बात कर रही है। सीएम पर कांग्रेस भी वार करने से चूक नहीं रही है। मुकेश, कुलदीप और विक्रमादित्य दनादन सियासी धावा बोल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

