-
Advertisement
हिमाचलः फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर दो बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म
शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में वृद्धि हो रही है। शिमला जिला में पिछले कुछ समय से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में राजधानी शिमला में दो बच्चों की मां के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस के पास दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिमला में कारपेंटर का काम करता है और फिनगास्क इस्टेट में रह रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः कंपनी के ऑफिस में सोया था युवक, सुबह कामगारों ने फंदे पर लटका पाया
बताया जा रहा है कि संजौली की रहने वाली एक युवती ने शिमला के सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में युवती ने लिखा है कि तीन महीने पहले फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मेहताब (24) से उसकी फ्रेंडशिप हुई। इसके बाद फिर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और कुछ दिनों के बाद कालीबाड़ी मंदिर के पास दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

