-
Advertisement
जयराम सरकार ने 24 घंटे के अंदर पलटा फैसला, जानिए क्यों नाराज थे कर्मचारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आईएएस (IAS) और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अन्य अधिकारियों को 11 फीसदी DA (महंगाई भत्ता) जारी करने की अधिसूचना को वापस ले लिया है। शिमला में सीएम जयराम ठाकुर (CM JAIRAM THAKUR) ने बताया कि महंगाई भत्ते की नोटिफिकेश रद्द की जाएगी। कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ ही डीए दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अखिल भारतीय सेवा कैडर के अधिकारियों को बड़ी सौगात, 11 फीसदी बढ़ा डीए
बता दें कि प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ाने की नोटिफिकेशन को जारी किया था। इससे कर्मचारी नाराज हो गए थे।सरकार की नोटिफिकेशन से प्रदेश के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे थे।
कर्मचारियों की नाराजगी बनी वजह
इस नोटिफिकेशन को रद्द करने के पीछे कर्मचारियों की नाराजगी ही बताई जा रही है। कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि जेसीसी बैठक में 11 फीसदी डीए बहाल करने पर फैसला होगा, लेकिन इसे भी आगे टाल दिया गया था।
अब एक साथ मिलेगा डीए
इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों को छह फीसदी डीए दिया जाएगा। बीते दिनों इसकी अधिसूचना भी जारी हुई थी, लेकिन अब अधिकारियों को 11 फीसदी डीए दीए जाने से कर्मचारी नाखुश नजर आ रहे थे। अब सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (आईएएस, आईपीएस और आईएफएस) के अधिकारियों और पेंशनभोगियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ जारी करने का फैसला लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


