-
Advertisement
हिमाचल: पीड़िता को बचाने आई पुलिस पर चले पत्थर, ASI समेत घायल
Last Updated on September 23, 2021 by Deepak
मंडी। हिमाचल (Himachal) के मंडी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आधी रात को पीड़िता की मदद करने उसके ससुराल पहुंची पुलिस टीम (Police Team) पर पथराव हो गया। इस पथराव में एएसआई रविंद्र कुमार घायल हो गए हैं। वहीं, कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में रिश्ते हुए कलंकितः ज्वालामुखी की महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आधी रात को निकाला घर से बाहर
मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चनौता गांव की एक विवाहिता ने बीती रात धर्मपुर थाना को फोन करके सूचना दी कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं, उसे घर से बाहर निकाल दिया है। सूचना मिलते ही एएसआई रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ रात करीब 12 बजे पीड़िता के ससुराल पहुंचे। जैसे पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो पीड़िता की सास, ससुर और देवर ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले से पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।
एएसआई को आई गंभीर चोट
हमले में एएसआई रविंद्र कुमार को चोट लग गई। साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हुए। एएसआई रविंद्र कुमार को पुलिसकर्मियों ने सिविल हॉस्पिटल धर्मपुर में भर्ती करवाया। आज सुबह थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम दोबारा घटनास्थल पर गई और मामले की जांच पड़ताल की। हालांकि, इस दौरान हमला करने वाले घर पर नहीं मिले। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page