-
Advertisement
हिमाचल: यहां शुरू हुआ विश्व का सबसे ऊंचा चार्जिंग स्टेशन, साबित होगा मील का पत्थर
काजा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति (Lahul Spiti) के काजा (Kaza) में विश्व का सबसे ऊंचा चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। वीरवार को गो इगो (goego) नेटवर्किंग कंपनी ने काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इस मौके पर एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
यह भी पढ़ें:हिमाचल पुलिस अब बुलेट पर करेगी गश्त, सीएम जयराम ने 61 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पर्यावरण के लिए साबित होगा मील का पत्थर
इस दौरान एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह कहा कि काजा में इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और पर्यावरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब जो पर्यटक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ स्पीति घूमना आना चाहते हैं, वो आसानी से आ सकते हैं। अब उन्हें अपनी गाड़ियों के चार्जिंग की चिंता नहीं सताएगी। अब काजा में चार्जिंग स्टेशन में अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। यहां पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटी ट्रायल के लिए दी गई है।
मनाली से काजा लेकर आई दोनों स्कूटी
गो इगो नेटवर्किंग कंपनी के ब्रांड हेड वर्द मौर्य ने बताया कि उनकी टीम की दो सदस्यों ने मनाली से काजा तक की दूरी इलेक्ट्रिक स्कूटी से तय की है। इस दौरान तीन जगह स्कूटी चार्ज की गई। स्कूटी चालकों को रास्ते में किसी प्रकार के परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर हमारा यहां पर स्टेशन का ट्रायल सफल रहता है, तो अन्य स्टेशन भी स्थापित किए जा सकते हैं। वहीं, कंपनी की मार्केट कम्युनिकेशन हेड मानवी ने कहा मेक इन इंडिया के तहत गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी बनी है। देश भर में हमने स्टेशन स्थापित किए हैं। काजा में स्टेशन इसी कड़ी में स्थापित किया गया है, ताकि पर्यटकों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़े।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


