-
Advertisement
हिमाचल में बढ़ा नशे का कारोबार: डेढ़ किलो चरस और साढ़े 6 किलो चूरा पोस्त के साथ तीन धरे
कुल्लू/ऊना। हिमाचल में नशे का कारोबार कितना बढ़ गया है। इसका अंदाजा आप इस खबर को पढ़ कर लगा सकते हैं। रविवार को कुल्लू और ऊना में भारी मात्रा में चरस (Charas) और चूरा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने इन दोनों जगह पर नशे की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला कुल्लू जिला से सामने आया है। कुल्लू जिला के बंजार में कुल्लू पुलिस (Kullu Police) के विशेष दल औचक निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान इस दल ने एक व्यक्ति के पास से 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद की। एसपी कुल्लू (SP Kullu) गुरूदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बंजार इलाके में औचक नाकाबंदी कर रही थी तो इस दौरान गुशैणी नामक स्थान पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय देवी राम पुत्र पूर्ण चंद गांव मशियारए तहसील बंजार ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नशा तस्करों ने नाका देखकर भगाया ट्राला, कुछ दूरी पर पलटने से हुए घायल
इसी तरह से हिमाचल के प्रवेश द्वार ऊना जिला के मैहतपुर बैरियर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 6 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त (Poppy Husk) बरामद किया है। रविवार देर शाम नंगल से ऊना (Una) की तरफ आ रही एक कार को जब पुलिस जवानों ने मैहतपुर बैरियर पर चेकिंग के दौरान रोका, तो कार से 6 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त (Chura Post) बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह निवासी खड्ड लमलेहडी और संजीव कुमार निवासी बसोली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ऊना ने बताया कि पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक नशे की यह खेप कहां से लाये थे और क्या इसे आगे कहीं सप्लाई किया जाना था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

