-
Advertisement
कौल सिंह बोले: महेंद्र सिंह की संगत में झूठ बोलना, भ्रष्टाचार करना सीख गए जयराम ठाकुर
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) एक इमानदार नेता थे, लेकिन वह मंत्री महेंद्र सिंह (Minister Mahendra Singh) की संगत में झूठ बोलना और भ्रष्टाचार करना सीख गए हैं। यह बात गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर (Congress leader Kaul Singh Thakur) ने कही। पूर्व मंत्री और 8 बार विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की वजह से जय राम ठाकुर बदनाम हो रहे हैं। यहीं नहीं कौल सिंह ने एक बार फिर जयराम ठाकुर को एक्सिडेंटल सीएम (Accidental CM) कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने से जय राम की लॉटरी लगी, हालांकि मंडी (Mandi) से वे पहले सीएम बने हैं बावजूद इसके मंडी समेत कहीं भी कोई काम नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें:युकां ने शुरू किया यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम, महंगाई-बेजोगारी के खिलाफ खोला जाएगा मोर्चा
कौल सिंह ने कहा कि सरकार के 4 साल के अब तक के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। मंडी में सड़कों की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सुंदरनगर से कुल्लू तक की सड़क की हालत खराब है, कहीं कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब सबसे ज्यादा कार्य धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। इसके अलावा सीएम जय राम केवल उन्हीं क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां चुनाव (Election) हो रहे हैं और उन्होंने अब तक के कांग्रेस के किए कार्यों का ही उद्घाटन किया है। वहीं, महेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि वह मैदान में आएं, तो कांग्रेस (Congress) उन्हें आईना दिखाएगी। कौल सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमले करते हुए कहा कि केंद्र का इंजन पूरी तरह से हांफ गया है और जय राम सरकार का इंजन तो स्टार्ट ही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी (BJP) को हराएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


