-
Advertisement
हर महीने अपने बॉयफ्रेंड को देती है 15 लाख रुपए, बदले में कराती है ये काम
Last Updated on October 15, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार दोनों की उम्र में बड़ा फर्क होता है। पुरूषवादी समाज में अगर महिला अपने पुरुष मित्र से अधिक उम्र की हो तो उसकी चर्चा भी अधिक रहती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है। जहां एक महिला अपने बॉयफ्रेंड से 15 साल बड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने बॉयफ्रेंड को हर महीने सैलेरी भी देती है। हालांकि, वह इसके बदले अपने बॉयफ्रेंड से काम भी करवाती है।
हर महीने 15 लाख रुपए देती है महिला
ब्रिटेन के एक न्यूज चैनल के मुताबिक, महिला का नामू जूली है। महिला ने सोशल मीडिया स्पेस पर अपने निजी जीवन और अपनी रिलेशनशिप के बारे में लोगों से खुलकर बात की है। इस 44 वर्षीय महिला ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड को करीब 15 लाख रुपये हर महीने देती है। महिला का बॉयफ्रेंड उम्र में उससे 15 साल छोटा है। महिला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है, ताकि वो उससे कुछ भी करा सके। जूली अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल की सफाई तक, घर के सारे काम कराती है। इतना ही नहीं सैलरी के अलावा वह अपने बॉयफ्रेंड को सभी चीजें लाकर देती है, जो उसकी जरूरत है।
जॉब समझ कर गर्लफ्रेंड की हर काम को करता है युवक
रिलेशिनपशिप की खासबात यह है कि महिला का बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए समर्पित है। वो सब कुछ करता है, जो उसकी गर्लफ्रेंड कराना चाहती है। फिर चाहे वो घर की सफाई हो या दूसरे अन्य काम। दोनों की उम्र के अंतर होने के बावजूद भी वह उसकी परवाह नहीं करता है। वह ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड के ही घर पर रहता है। उसका कहना है कि वह इस काम को जॉब के नजरिए से करता है। महिला काफी अमीर है। उसके पास बंगला, कार और अन्य सभी सुविधाएं हैं। इन सभी का उपयोग उसका बॉयफ्रेंड भी करता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group