-
Advertisement
आनंद शर्मा की एंट्री से कांग्रेस में भूचाल
Last Updated on October 24, 2021 by Vishal Rana
हिमाचल में कांग्रेस की राजनीति राजा वीरभद्र सिंह बिना खाली गया है। कांग्रेस में कई खेमे खुद को अर्सट करने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच दिल्ली से आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की धमक ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। भले ही आनंद शर्मा कहते आए हों कि वे किसी भी रेस में नहीं है। उनका मसकद सिर्फ प्रतिभा सिंह को जीता कर दिल्ली भेजवाना है। मगर, उनकी हिमाचल में मौजूदगी ने कांग्रेस के कई नेताओं के लिए राह में रोड़े का काम किया है। कांग्रेस समेत बीजेपी के भीतर भी सभी जानते थे कि पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह सर्वमान्य नेता थे। उनकी आनंद शर्मा से कई मुद्दों पर रार कायम थी, जीवित रहते राजा वीरभद्र सिंह ने कभी आनंद शर्मा को हिमाचल की सियासत में भटकने नहीं दिया। लेकिन अब राजा के जाने से कांग्रेस के भीतर शून्य की स्तिथि हो गई है।