-
Advertisement
मां की चप्पल के लिए खर्च किए रुपए 86000-लाडले का वायरल हो गया प्यार
Yadu Priyam Mehta Bought DIOR Brand Slippers For Mother : मां तो मां होती है,उसका अपने बच्चों के प्रति स्नेह किसी से छिपा नहीं है। मां के प्यार के किस्से जितने सुनाए जाएं वो कम पड जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक बेटे के मां के प्रति प्यार का किस्सा सुनाने जा रहे है। यहां बात हो रही है उस बेटे की जिसने अपनी मां (Mother) के लिए ब्रांडेड चप्पल खरीदी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेटा चाहता है कि उसकी मां भी सुख-सुविधाओं का आनंद उठाए, इसलिए ही उसने मां के लिए लग्जरी ब्रांडेड चप्पल खरीद डाली।
यदु प्रियम मेहता (Yadu Priyam Mehta) नाम के युवक ने अपनी माँ के लिए डीआईओआर ब्रांड की चप्पल (DIOR Brand Slippers) खरीदी, जिसकी कीमत 86,000 रु है। वीडियो में युवक पहले एक दुकान में खड़ा दिखाई देता है। उसके हाथ में चप्पल का डिब्बा है। वह कई चप्पलें देखता है और आखिर में अपनी माँ के लिए अपनी पसंद की चप्पल चुनता है। वीडियो में युवक खुद बताता है कि उसने अपनी माँ के लिए यह चप्पल खरीदी है, जिसकी कीमत 86,000 है। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
बस प्यार और सम्मान ही काफी
एक यूजर (Users) ने लिखा कि माँ के लिए इतनी महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं है, बस प्यार और सम्मान ही काफी है। यही ज्यादातर मां चाहती हैं। कुछ अन्य लोगों ने लिखा कि यह चप्पल देखकर नहीं लगता कि इसकी कीमत 86,000 रुपए होगी। कुछ ने इसे युवक का माँ के प्रति प्यार का इजहार माना। खैर एक बेटे ने अपनी मां के लिए जो कुछ भी किया उसकी सराहना हो रही है।
-पंकज शर्मा

