-
Advertisement
हिमाचल: बरुआ कंडे से आई बुरी खबर, तीन पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी
Last Updated on October 24, 2021 by Deepak
किन्नौर। हिमाचल (Himachal) के जनजातीय जिले किन्नौर (Kinnaur) से दुखद खबर सामने आ रही है। किन्नौर के बरुआ कंड में तीन पर्यटकों (Tourist) की मौत की खबर सामने आई है। डीसी किन्नौर अपूर्व देवगन ने हादसे की जानकारी दी है। किन्नौर डीसी ने बताया कि 13 पर्यटक रोहड़ू के जांगलिक से किन्नौर के बरुआ कंडे होते हुए सांगला आ रहे थे। तभी विपरीत परिस्थिति और भारी बर्फबारी के चलते 3 पर्यटकों की रास्ते में ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल मौसम: कल भारी बारिश का अलर्ट जारी, अंधड़ और बर्फबारी की भी दी चेतावनी
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन किन्नौर ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस दल को बरुआ कंडा भेजा गया है। जबकि, तीन शवों को लाने के लिए आईटीबीपी के जवानों का एक दल मौके पर भेज दिया गया है। जिला मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार ये सभी पर्यटक मुंबई व गोवा से संबंधित हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। डीसी अपूर्व देवगन ने जिले में आने वाले सभी पर्यटकों व स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम व बर्फबारी के चलते ऊंचे स्थानों, चोटियों व कड़ों पर ना जाएं। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया है कि यदि अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group