-
Advertisement
हिमाचल: गाड़ी में सांप ने डाला डेरा, शिक्षक संग करता है सफर
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति की गाड़ी के इंजन में सांप कुंडली मार कर बैठ गया है। उस व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में सांप (Snake) के साथ कई किलोमीटर तक का सफर भी तय किया है। परिवार के सदस्यों ने सांप को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सांप बाहर निकलने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर को निकले युवक की कार खाई में गिरी, तीन बाद चला हादसे का पता
मिली जानकारी के अनुसार, यह किस्सा शहर के ढटवालिया परिवार का है। गाड़ी का मालिक विशाल पेशे से शिक्षक (Teacher) है। एक दिन कहीं जाते समय जब उसने गाड़ी के आगे इंजन से बाहर सांप को झांकते हुए देखकर एक दम से गाड़ी की ब्रेक लगाई तो सांप ने सिर अंदर कर लिया। जिसके बाद उसने मैकेनिक बुलाकर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरा खुलवाया, लेकिन सांप नहीं मिल पाया। फिर जब कुछ दिन बाद परिवार के सभी सदस्य मंडी की ओर ड्राइव पर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें फिर सांप इंजन से बाहर जीभ निकालते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद वह गाड़ी को शहर से दूर जंगल में ले गए और वहां सपेरे को बुला लाए, लेकिन सांप फिर भी बाहर नहीं आया। तो वह वापिस घर लौट गए। घर पहुँचकर जब उन्होंने गाड़ी का बोनट उठाया तो सांप वापिस वहीं पाया गया।
वहीं, गाड़ी के मालिक विशाल का कहना है कि कहीं आने-जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक सांप को तंग न करो, तो वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है इसलिए ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। सांप आगे वाले हिस्से में है, इसलिए इस बात की संतुष्टि है कि पीछे नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अगर अब फिर सांप दिखा तो वह वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट से संपर्क करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

