-
Advertisement
हिमाचल: कांगड़ा जिला के इन शक्तिपीठों की आरती को घर बैठ सुन सकेंगे श्रद्धालु, चैनल से हुआ करार
Last Updated on December 4, 2021 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के शक्तिपीठों में होने वाली आरती (Aarti) को श्रद्धालु अब घर बैठे देख और सुन सकेंगे। इसके लिए कांगड़ा (Kangra) जिला प्रशासन ने एक चैनल से एमओयू साइन किया है। चैनल पर आरती के प्रसारण से कांगड़ा जिला के इन शक्तिपीठों का देश प्रदेश में महत्व बढ़ेगा और विदेशों में बैठे लोग भी इससे जुड़ सकेंगे। बता दें कि कांगड़ा जिला के तीन महत्वपूर्ण शक्तिपीठों श्री चामुंडा, बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर (Shri Chamunda, Bajreshwari Devi and Jwalamukhi temple) की सुबह और शाम की आरतियों के सीधे प्रसारण के लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया अपनाने के बाद एमएच-1 चैनल का चयन किया गया है। आज यानी शनिवार को जिला प्रशासन और एमएच-1 के बीच समझौता प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब श्रद्धालु एमएच-1 चैनल पर तीनों मंदिरों की आरतियों का सीधा प्रसारण ( Broadcast live) देख पाएंगे। आयुक्त (मंदिर) एवं जिलाधीश कांगड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन के इस प्रयास से श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और प्रदेश में में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे मंदिरों की आय में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मौसम बदलते ही पर्यटकों के लिए खुली अटल टनल, नॉर्थ पोर्टल पर लगा जाम
कोरोना काल में जो लोग मंदिरों में नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें भी दर्शन की सुविधा मिलेगी। डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि बज्रेश्वरी मंदिर की आरती शीतकाल में सुबह छह से सात बजे और ग्रीष्मकाल में सुबह पांच से छह बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि सात से आठ बजे प्रसारित होगी। ज्वालामुखी मंदिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में शाम 8:30 से नौ बजे, जबकि ग्रीष्मकाल में 9:30 बजे से 10 बजे तक होगी। श्री चामुंडा मंदिर से आरती का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन सुबह आठ से 8:30 बजे और शीतकाल में सायं 6:30 बजे से सात बजे और ग्रीष्मकाल में सांय आठ बजे से 8:30 बजे तक एमएच-1 चैनल पर होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page