-
Advertisement
बिना हाथ-पैर के सड़क पर दौड़ा रहा रिक्शा-वीडियो देखकर रह जाएंगे आप भी दंग
Last Updated on December 29, 2021 by admin
सड़क पर एक अलग मुस्कान दिखी, ये कोई लड़की के चेहरे पर नहीं बल्कि एक ऐसे इंसान के चेहरे पर जिसके हाथ व पैर दोनों ही नहीं हैं। फिर भी चेहरे पर मुस्कान है। यानी वह दिव्यांग है,लेकिन दिल्ली की सड़कों पर मॉडिफाई रिक्शा चलाता है। इसी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने तो इस शख्स को बिजनेस एसोसिएट का जॉब भी ऑफर किया है।
यह भी पढ़ें-ये है वो गांव जहां के बच्चों को नहीं पता अपने पिता का नाम, वजह जानने के लिए पढ़े
Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk
— anand mahindra (@anandmahindra) December 27, 2021
वीडियो में इस शख्स को किसी के सवालों का हंसते हुए जवाब देते हुए देखा जा सकता है। वह बता रहा है कि उसकी मॉडिफाई रिक्शा में स्कूटर का इंजन लगा है। सामने की तरफ बाइक की हेड लैम्प लगी है। हाथ नहीं होने के बाद भी वो गाड़ी के हैंडल को बड़ी आसानी से मोड़कर दिखा रहा है। एक्सीलेटर देकर और ब्रेक लगाकर भी दिखा रहा है। हैंडल के एक साइड में स्विच दिया है जिसे दबाने पर रिक्शा स्टार्ट हो जाती है। बाद में वो इसे बिंदास अंदाज में चलाकर निकल जाता है।
हाथ-पैर नहीं होने के बाद भी वो इस रिक्शा को 5 वर्षों से चला रहा है। उसके घर में पत्नी व दो बच्चे भी हैं। पिता बूढ़े हो चुके हैं। परिवार की देखभाल और खर्च के लिए वो ये काम कर रहा है। जिस शख्स ने इसका वीडियो बनाया उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है। उसने इसे कुछ पैसे भी दिए साथ ही कहा कि जिन लोगों के हाथ-पैर होते हैं, वे भी काम नहीं करते। तुम रिक्शा चला रहे हो कमाल है। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि आज मैं अपनी टाइमलाइन पर जो वीडियो शेयर कर रहा हूं, पता नहीं वो कितना पुराना है, या कहां का है, लेकिन मैं इसे देखकर हैरान हूं जिसने ना केवल अपनी अक्षमताओं का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उससे काम कर रहा है। इसके बाद आनंद ने अपने सहयोगी राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को टैग करते हुए पूछा उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं? याद रहे कि जनवरी में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने 6 शहरों में इलेक्ट्रिक लास्ट.माइल डिलीवरी सर्विस शुरू की है।