-
Advertisement
इतनी समझदार गाय कभी देखी है, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वीडियो वायरल
नई दिल्ली। आपने प्यास बुझाने के लिए हाथी को हैंडपंप चलाते देखा होगा। बंदर के टोटी खोलने के वीडियो ने भी आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दस्तक दी होगी। लेकिन क्या आपने गाय को खुद नल खोलकर पानी पीते देखा है। तो चलिए आज हम आपको प्यासी गाय की इस वीडियो को दिखाते हैं। जिसमें वह अपनी प्यास बुझाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। और आखिर में नल खोलकर अपनी प्यास बुझाने में कामयाब हो जाती है। अब गाय की यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं, भारत में पाया जाने वाला यह पक्षी जमीन पर नहीं रखता पैर
https://twitter.com/Jamie24272184/status/1446772156680085508
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @Jamie24272184 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय नल के पास खड़े होकर पहले टोटी को अपनी सींग से खोलती है। फिर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाती है और फिर वो अपनी सींग से नल की टोंटी को बंद भी कर देती है। इंसान को भले की पानी की बूंद की कद्र ना हो लेकिन इन बेजुबान जानवारों को पानी की कीमत की जरूर समझ है। लोग गाय के इस वीडियो को जमकर कर शेयर कर रहे हैं। आप भी देखिए यह वीडियो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

