-
Advertisement
यहां बड़े होते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान
दुनिया में रहस्य से भरी बहुत सारी जगह हैं। कुछ जगहों का रहस्यों का राज को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लग पाए हैं। विश्व के हर कोने में लड़के और लड़कियों में किशोरावस्था में कई बदलाव आते हैं। हालांकि, दुनिया में एक जगह ऐसी भी हैं, जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं। इस गांव को लोग श्रापित गांव मानते हैं।
यह भी पढ़ें-अब 3 रुपए में होगी आधार कार्ड की वेरिफिकेशन, पढ़ें पूरी डिटेल
ये जगह डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) देश में है। इस गांव का नाम ला सेलिनास (La Salinas) है। इस गांव की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है और लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। हालांकि, गांव के लोग इस बात से काफी परेशान हैं। आज तक कोई भी इसका कारण पता नहीं लगा पाया है। वैज्ञानिक भी इस रहस्य को आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा जेनेटिक डिसऑर्डर (Genetic Disorder) की वजह से होता है।
इस उम्र में आते हैं बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार इस गांव की कई लड़कियों में 12 साल की उम्र में बदलाव आते हैं और वे लड़का बन जाती है। गांव में इस तरह के बच्चों को ग्वेदोचे कहा जाता है। गांव के लोगों का मानना है कि अदृश्य शक्ति (Invisible Force) के साये के कारण ऐसा होता है। जबकि, गांव के कुछ बुजुर्ग लोग इस गांव को श्रापित मानते हैं।
गांव में कम हुई लड़कियों की संख्या
ला सेलिनास गांव में जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है तो उस घर में एक डर का माहौल पैदा हो जाता है। लोगों को डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। वहीं, इस रहस्यमयी बीमारी के कारण गांव के आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

