-
Advertisement
Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक रविवार 20 मार्च को दोपहर तीन बजे
शिमला। हिमाचल सरकार (Himachal Government) के मंत्रिमंडल की बैठक रविवार 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर के तीन बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, वहीं इस दौरान कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल को वर्ल्ड बैंक से मिलेंगे 3160 करोड़ रुपए, इन प्रोजेक्ट पर होंगे खर्च
सीएम ने घायल पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम जाना

सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर शिमला (Shimla) शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा। सीएम ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।
सीएम राहत कोष में अंशदान

सीएम जयराम ठाकुर को आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान ने राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित की ओर से सीएम राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित की ओर से भी सीएम को 51 लाख रुपए का चेक इस निधि के लिए भेंट किया। सीएम ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में सहायक सिद्ध होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

