-
Advertisement
हिमाचल: चार वर्ष बाद हुई फोरलेन प्रभावितों के लिए बनी कैबिनेट सब कमेटी की बैठक
मंडी। हिमाचल प्रदेश के फोरलेन प्रभावितों (Four Lane Affected) की समस्याओं के समाधान के लिए चार वर्ष पहले बनी मंत्रीमंडल की सब कमेटी (Cabinet Sub-Committee) की पहली बैठक शुक्रवार को मंडी स्थित मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सब कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। उनके साथ सब कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और राकेश पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश भर से आए फोरलेन प्रभावितों ने सब कमेटी के समक्ष अपनी बातें रखी। इसमें चार गुणा मुआवजा, पुर्नवास और पुर्नस्थापना जैसी मांगों को सभी प्रभावितों ने प्रमुखता से रखा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के इस फोरलेन को केंद्र ने मंजूर किए 1093.01 करोड़, एनएचआई करेगा निर्माण कार्य

बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Cabinet Minister Mahendra Singh Thakur) ने कहा कि राज्य सरकार फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। फोरलेन प्रभावितों ने जो बातें रखी हैं उन पर एक बार अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इन्हें मंत्रीपरिषद की बैठक में ले जाया जाएगा। उन्होंने फोरलेन प्रभावितों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: फोरलेन प्रभावितों का फूटा गुस्सा, टकोली टोल प्लाजा पर की सांकेतिक भूख हड़ताल
बैठक से नाखुश फोरलेन प्रभावित
वहीं, फोरलेन प्रभावित चार वर्ष बाद हुई बैठक से नाखुश नजर आए। फोरलेन प्रभावितों का कहना है कि अगर यह बैठक चार वर्ष पूर्व हो गई होती तो आज तक उनकी समस्याओं का समाधान हो चुका होता। अब चुनावी वर्ष में सरकार ने यह(Meeting) बैठक बुलाई है जिसमें उन्होंने अपनी बातें रख दी हैं। इन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार चुनावों से पहले फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं और मांगों का समझते हुए उनपर जल्द से जल्द कोई ना कोई निर्णय जरूर लेगी। बैठक में सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, एडीसी मंडी जतिन लाल, एडीएम मंडी राजीव कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



